Home छत्तीसगढ़ चुनाव प्रसार की कमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय...

चुनाव प्रसार की कमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय ने संभाली

65
0

अम्बागढ़ चौकी (अबतक समाचार वेब डेस्क)-राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संतोष पांडे के चुनाव प्रसार की कमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय ने संभाल ली है. उन्होंने मोहला मानपुर विधानसभा के मोंगरा में संतोष पांडे के पक्ष में वोट मांगा,साथ ही मिसेज साय के समक्ष मोंगरा की महिला सरपंच सहित महिला समूह व अन्य महिलाओं ने भाजपा प्रवेश किया।

इस दौरान संस्कृत में श्लोक पढ़ कार्यक्रम की शुरुआत करते मोदी की गारंटी और योजनाओं व विकास कार्यों को लेकर जनता को संबोधित किया ।संबोधन के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो कॉंग्रेस राम नाम कहने से डरती है  भारत माता की जय नई बोलते उन्हें जनता नकार रही है।

वही सीएम साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने यह भी कहा कि जिस तरह से रामायण,गीता, महाभारत को घर मे रखते हो वैसे ही मोदी की गारंटी को भी घर मे रखो और पढ़ो की सरकार ने क्या गारंटी पूरी की औऱ क्या नही जिसे लेकर ग्रामपंचायत,जनपद पंचायत या अन्य जगहों पर काम को लेकर अवगत कराएं।साथ ही राजनादगांव लोकसभा प्रत्यासी संतोष पांडे को भारी मतों से जीत दिलाने लोगो से अपील भी की और कहा कि छत्तीसगढ़ में ग्यारह की ग्यारह सीट जीत कर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनायेगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here