Home देश ‘जारी रहेगी भारत जोड़ो यात्रा’, पुलिस की व्यवस्था पर उठाये सवाल

‘जारी रहेगी भारत जोड़ो यात्रा’, पुलिस की व्यवस्था पर उठाये सवाल

159
0

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक को लेकर राहुल गांधी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने कहा, “यात्रा के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई। टनल से निकलने के बाद पुलिसकर्मी नहीं दिखे। मेरे सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि हम और नहीं चल सकते। मुझे अपनी यात्रा रोकनी पड़ी बाकी लोग यात्रा कर रहे थे। भीड़ को काबू करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि पुलिस भीड़ का प्रबंधन करे ताकि हम यात्रा कर सकें।

बीच में रोकनी पड़ी यात्रा

आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा काजीगुंड के पास रोक दी गई थी। यात्रा को रोकने से पहले कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन पर सुरक्षा में सेंध और भीड़ के कुप्रबंधन का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक काजीगुंड पहुंचने के बाद जब राहुल गांधी तय कार्यक्रम के तहत दक्षिण कश्मीर में वेस्सु की तरफ पदयात्रा करने लगे, तो पता चला कि यात्रा का बाहरी सुरक्षा घेरा गायब हो चुका है, जिसका प्रबंधन जम्मू-कश्मीर पुलिस संभाल रही थी। इस वजह से 500 मीटर की दूरी तय करने के बाद ही यात्रा को अस्थाई रूप से रोकना पड़ा, जबकि राहुल गांधी को शुक्रवार को 11 किलोमीटर की पदयात्रा करनी थी।

naidunia

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इससे पहले जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने ट्वीट किया था कि जम्मू-कश्मीर यूटी प्रशासन राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहा। वहीं बनिहाल में कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पिछले 15 मिनट से यहां भारत जोड़ो यात्रा के साथ कोई सुरक्षा अधिकारी नहीं है. यह एक गंभीर चूक है। वैसे शुक्रवार के बयान से साफ है कि राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा जारी रखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here