Home देश गुजरात में जीतने वाले कौन हैं आप के पांच सूरमा

गुजरात में जीतने वाले कौन हैं आप के पांच सूरमा

210
0

सातवीं बार भाजपा लगातार गुजरात की सत्ता में पहुंची है। यही नहीं दो-तिहाई सीटें हासिल करके भाजपा इतिहास रचने की ओर है। गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस दूसरे जबकि आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर पर आई है। सूबे में सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच उम्मीदवार ही चुनाव जीत सके हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के गुजरात किले में सेंध लगाने में मदद के लिए सूबे के लोगों को धन्यवाद दिया है। साथ ही अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का भरोसा भी जताया है। भाजपा की आंधी के बावजूद गुजरात में जीतने वाले कौन हैं आप के पांच सूरमा

चैतरभाई दामजीभाई वसावा
डेडियापाडा विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार चैतरभाई दामजीभाई वसावा ने कांग्रेस के जर्माबेन शुक्लाल वसावा को शिकस्त दी है। चैतरभाई दामजीभाई वसावा को 103433 वोट मिले हैं जबकि जर्माबेन शुक्लाल को 12587 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा के हितेशकुमार देवजीभाई वसावा के खाते में 63151 वोट पाए हैं।

मकवाना उमेशभाई नारनभाई
बोटाद विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार मकवाना उमेशभाई नारनभाई ने भाजपा के घनश्यामभाई प्रागजीभाई विरानी को शिकस्त दी है। मकवाना उमेशभाई नारनभाई को 80581 वोट जबकि घनश्यामभाई प्रागजीभाई विरानी को 77802 वोट मिले हैं।

सुधीरभाई वाघाणी 
गरियाधर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुधीरभाइ वाघाणी (सुधीर वाघाणी) ने भाजपा के नाकराणी केशुभाई हीरजीभाई को हरा दिया है। सुधीरभाइ वाघाणी को 60944 वोट जबकि केशुभाई हीरजीभाई को 56125 वोट मिले हैं।

भूपेन्द्रभाई गांडुभाई भायाणी
विसावदर विधानसभा सीट से भुपेन्द्रभाई गांडुभाई भायाणी ने भाजपा के हर्षदकुमार माधवजीभाई रिबडिया को हरा दिया है। भायाणी को 66210 वोट मिले हैं जबकि हर्षदकुमार माधवजीभाई रिबडिया को 59147 वोट मिले हैं।

आहीर हेमंतभाई हरदासभाई
जमजोधपुर विधानसभा सीट से आहीर हेमंतभाई हरदासभाई ने भाजपा के चीमनभाई सापरिया को शिकस्त दी है। आहीर हेमंतभाई हरदासभाई को 71397 वोट मिले हैं जबकि चीमनभाई सापरिया को 60994 मतों से संतोष करना पड़ा है।

AAP को 12.92 फीसदी वोट शेयर 
वहीं आप नेता संजय सिंह ने कहा है कि वे गुजरात के लोगों के शुक्रगुजार हैं। आम आदमी पार्टी (आप) को गुजरात में 35 लाख वोट मिले हैं, जिसे भाजपा का गढ़ माना जाता है। ‘आप’ ने केवल 10 वर्षों में ही राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कड़ी मेहनत की। हम गुजरात के लोगों के शुक्रगुजार हैं जिनकी वजह से हमें राष्ट्रीय पार्टी कहलाने की पहचान मिली है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 12.92 फीसदी वोट शेयर प्राप्त हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here