Home देश हिमाचल CM अपडेट : 3 बजे होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक,...

हिमाचल CM अपडेट : 3 बजे होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक, CM के लिए इन नामों पर हो सकती है चर्चा

201
0

हिमाचल में मुख्यमंत्री पद के लिए प्रमुख पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री को मुख्यमंत्री  दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है। वही मुख्यमंत्री पद की रेस में फिलहाल प्रतिभा सिंह को सबसे आगे माना जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस पार्टी आज मुख्यमंत्री पर फैसला कर सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक शिमला में सभी नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों को इकट्ठा होने के लिए कहा गया है। शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज 3 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में होगी। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला, पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और भूपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहेंगे।

प्रतिभा सिंह सीएम पद के लिए प्रमुख दावेदार

हिमाचल में मुख्यमंत्री पद की रेस में फिलहाल प्रतिभा सिंह को सबसे आगे माना जा रहा है। वहीं पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री को भी मुख्यमंत्री पद के लिए प्रमुख दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है। गौरतलब है कि हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने गुरुवार को संकेत दे दिया था कि शुक्रवार को ही पार्टी विधायक दल की बैठक में तय कर सकती है कि हिमाचल प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

 5 साल बाद हिमाचल में फिर कांग्रेस की वापसी

विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद हिमाचल में 5 साल बाद एक बार फिर कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई है। 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने सत्ता विरोधी लहर पर सवार होकर 40 सीटें जीतीं हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी 25 सीटों पर सिमट गई है। 3 निर्दलीयों ने जीत हासिल की है। वहीं आम आदमी पार्टी हिमाचल में खाता खोलने में नाकाम रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here